भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान होगा, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते मुकाबले भारत में आयोजित किए जाएंगे। दोनों टीमें इससे पहले जून में टेस्ट और वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई थीं।

