कांग्रेस घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी के साथ, धमकी देकर खुद को कानून से ऊपर ना समझे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

ईडी के पास कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत, साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कहा कि, कांग्रेस देश में अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें। वहीं अधिकारियों को धमकी देखकर खुद को कानून से ऊपर ना समझे, नहीं तो जनता जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

श्री साव ने नवा रायपुर, अटल नगर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, ईडी 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच कर रही है। ईडी के पास जांच में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत है, और उस सबूत के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है।

श्री साव ने कहा कि, जिनके खिलाफ घोटाले के आरोप है, और वह जेल में हैं, उसके पक्ष में खड़े होकर कांग्रेस क्या साबित कर रही है। दरअसल, कांग्रेस हमेशा घोटालेबाजों और अपराधियों के साथ खड़ी दिखती है। कानून से परे जाकर धमकी देने पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, ये बताता है इनके मानसिक हालात क्या हो गए हैं। क्यों इस प्रकार की धमकी दी जा रही है। ये स्पष्ट करता है ईडी को बहुत कुछ साक्ष्य मिलना है।

श्री साव ने कांग्रेस नेता के अमर्यादित बोल पर कहा कि, भूपेश बघेल जिस भाषा का उपयोग कर रहे हैं, ये लोकतंत्र में अक्षम्य है, इससे इनका दोहरा चरित्र भी उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस झारखंड में गठबंधन की सरकार में सहयोगी पार्टी है। वहां आंदोलनकारी छात्रों के साथ कैसे बर्बरता बरती गई, इस पर भी बघेल को कुछ बोलना चाहिए। छात्र आगामी समय में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। वहीं कांग्रेस का इस मामले में दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि, देश में अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करे, इनका अस्तित्व मिट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *