14 अगस्त 2026

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘आजादी की धुन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। 100 युवा कलाकारों की आवाज और संगीत से सजे इस शानदार कार्यक्रम ने देशभक्ति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजन में संस्कृति विभाग और प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग रहा। प्रदेश संयोजक अनुपम पाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शरद श्रीवास्तव ने मंच का बेहद प्रभावशाली और शानदार संचालन किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा बनी रही। वहीं **शरद अग्रवाल, रवि शर्मा, उर्वशी साहू, **सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया सह प्रभारी सतेंद्र सोनी,तेजराम, निशु पांडे और सुतपा सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

100 युवा कलाकारों की प्रतिभा और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘आजादी की धुन’ की शानदार सफलता के लिए आयोजन से जुड़े सभी कलाकारों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *