हैदराबाद | 26 सितंबर 2026
तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में विसर्जन ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। यह जानकारी राज्य के डीजीपी सीवी आनंद ने दी है।

पठानचेरू में 6 लोगों की मौत

डीजीपी के मुताबिक, साइबराबाद के पठानचेरू इलाके में छह लोगों की मौत हुई। इसके अलावा खैरताबाद और निर्मल समेत अन्य स्थानों पर भी हादसे सामने आए। कुछ मौतों में तेज DJ साउंड को भी एक कारण बताया गया है।

विसर्जन ड्यूटी पर तैनात SI की भी मौत

कोठागुडेम के सब-इंस्पेक्टर वेंकन्ना विसर्जन ड्यूटी के लिए हैदराबाद आए थे। विसर्जन व्यवस्था के दौरान उनकी मौत हो गई। डीजीपी ने उनके निधन पर दुख जताया।

26 लोग घायल

विसर्जन और गणेश उत्सव से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 26 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 17 घायल मलकाजगिरी कमिश्नरेट क्षेत्र से बताए गए हैं।

इस साल रिकॉर्ड संख्या में गणेश प्रतिमाएं

डीजीपी के अनुसार, तेलंगाना में इस साल सार्वजनिक स्थानों पर करीब 1.24 लाख गणेश प्रतिमाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ। घरों, अपार्टमेंट और निजी परिसरों की प्रतिमाओं को जोड़ने पर यह संख्या लगभग 3.5 से 4 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।


सत्यधारा 24 | हैदराबाद
अपडेट: 26 सितंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *