कवर्धा के लोगों की मौत की खबर से शोक की लहर, अधिकारियों से ली हादसे की जानकारी

रायपुर | 26सितंबर 2026

कांकेर, बालोद और धमतरी जिले की सीमा से लगे नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में कवर्धा के लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

अधिकारियों से ली स्थिति की जानकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से घटना और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल रेफर किए गए घायलों के उपचार को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए बेहतर एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इलाज में लापरवाही नहीं, जरूरत पर बेहतर अस्पताल में रेफर करने के निर्देश

विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सत्यधारा 24 | रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *