सत्यधारा 24…
रायपुर, 7 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। वे कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री साव 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर से शासकीय विमान से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3 बजे कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, सरकंडा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, जनसेवा से संबंधित गतिविधियों तथा अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर चर्चा और मार्गदर्शन होगा।
कार्यशाला के बाद उप मुख्यमंत्री साव शाम 4:30 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
सत्यधारा 24
सटीक खबर, स्पष्ट नजरिया।
