रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और कुशलक्षेम जानने के लिए जगदलपुर से जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में उनसे आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस और समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किरण सिंह देव जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही सभी की कामना है।
मां दंतेश्वरी और भगवान से प्रार्थना
किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मां दंतेश्वरी और भगवान से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
