24.38 लाख रुपये की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया लोकार्पण
बिलासपुर, 19 अगस्त 2026। बिलासपुर के कोनी स्थित बिलासा ताल में नवनिर्मित वुडन ब्रिज (लकड़ी के पुल) का लोकार्पण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया। करीब 24.38 लाख रुपये की लागत से तैयार यह आकर्षक ब्रिज बिलासा ताल की खूबसूरती में नया आकर्षण जोड़ रहा है।

प्राकृतिक वातावरण के बीच बनाए गए इस वुडन ब्रिज से बिलासा ताल आने वाले पर्यटकों और शहरवासियों को परिसर में घूमने तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। ब्रिज के आसपास के क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
प्राकृतिक परिवेश में मिलेगा बेहतर अनुभव
बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश और पर्यटन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वुडन ब्रिज का निर्माण किया गया है। यह पुल ताल परिसर में आने वाले लोगों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने के साथ ही प्रकृति के करीब समय बिताने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
वुडन ब्रिज के निर्माण से बिलासा ताल की पर्यटन सुविधाओं में एक नया आयाम जुड़ा है। इससे पर्यटकों की सुविधा बढ़ने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों के लिए भी यह स्थान मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का बेहतर विकल्प बनेगा।
प्रकृति और विकास का सुंदर संगम
बिलासा ताल में विकसित किया गया यह वुडन ब्रिज प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन विकास के समन्वय का उदाहरण है। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और उन्हें अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से बिलासपुर में पर्यटन की संभावनाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, वन मंडलाधिकारी नीरज सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, मोहित जायसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
